संसद सदस्यों ने सरोजिनी नायडू को श्रद्धांजलि दी

 

नयी दिल्ली, 13 फरवरी (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी और राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश ने शनिवार को स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू की जयंती के अवसर पर संसद भवन के केन्द्रीय कक्ष में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर कई संसद सदस्यों, लोक सभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह और अन्य गण्यमान्य व्यक्तियों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए ।

गौरतलब है कि सुश्री नायडू के चित्र का अनावरण भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने संसद भवन के केन्द्रीय कक्ष में 16 दिसम्बर, 1959 को किया था।

आजाद, उप्रेती

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास