सिपाही का शव पेड़ से लटका मिला

 बहराइच 15 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र में एक सिपाही का शव संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका पाया गया।

पुलिस अधीक्षक बिपिन कुमार मिश्रा ने बताया कि सोमवार सुबह तहसील परिसर की न्यायालय सुरक्षा में कार्यरत मुख्य आरक्षी नीरज सिंह का शव आज एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया।
उन्होने बताया कि स्थानीय थाने की पुलिस ने सिपाही की मौत की सूचना परिवारीजन को दे दी गई है। पंचायतनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है,अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।
सं प्रदीप
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास