गोरखपुर एडीजी ने पुलिस गश्त को प्रभावी बनाने के लिए बनाया ऐप

 गोरखपुर, 21 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक(एडीजी) अखिल कुमार ने कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने और पुलिसकर्मियों की मनमानी पर लगाम लगाने के लिए जिले में एक और पहल करते हुए वायरलेस पर कंट्रोल रूम को लोकेशन बताकर गश्त स्थल से नदारद नहीं हो सकेंगे।

श्री कुमार ने बताया कि पिछले दिनों गोरखपुर में व्हाटसएप पर लाइव लोकेशन भेजने का फरमान जारी कर दिया था। उन्होंने बताया कि इस में वह एक और नई तरकीब जोड़ऩे की तैयारी कर रहे हैं। अब बहुत जल्द ही पुलिसकर्मियों के मोबाइल फोन पर एक एप डाउनलोड कराया जाएगा, जिसमें गश्त पर निकलने पर एक बार एप को ऑन करने पर पुलिसकर्मी किस रुट पर गया, कितनी दूरी तय की और कहां-कहां गया यह सब आता रहेगा। पुलिसकर्मी को एप से यह जानकारी निकालकर आला अधिकारियों को भेजनी होगी।
उन्होंने बताया कि पहले की अपेक्षा तकनीकी काफी बढ़ी है। हमें भी अपने काम को तकनीकी का सहारा लेकर उसके साथ-साथ चुस्त-दुरुस्त बनाना होगा। रात्रि गश्त का प्लॉन बहुत पहले से चल रहा है। कई नियम कानून भी अलग-अलग समय पर अधिकारियों की ओर से बनाए गए हैं, लेकिन फिर भी देखने को मिलता है कि रात्रि गश्त में कुछ पुलिसकर्मी नदारद रहते हैं। इतना ही नहीं वॉयरलेस सेट पर जगह कुछ और बताते हैं और रहते कहीं और जिससे पुलिसिंग व अपराध रोकने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लिहाजा वह सब बिन्दुओं को देखते हुए कई तरह के योजनाओं पर काम करा रहे हैं।
श्री कुमार ने बताया कि गोरखपुृर में वॉयरलेस लोकेशन के साथ रात 12 बजे से पांच बजे तक रात्रि गश्त चलती है। अलग-अलग अधिकारियों व थानेदारों का अलग अलग दिन शेडयूल भी बना है ताकि वह पुलिसकर्मियों की लोकेशन चेक करें साथ ही व्हाटसएप लाइव लोकेशन भेेजने की भी व्यवस्था कराई गई है। अब इसे एप के जरिए जोड़ऩे की भी योजना तैयार की जा रही है। इस एप के जरिए ही पुलिसकर्मी डयूटी संबंधी पूरी डिटेल संबंधित अधिकारी हो दे देगा साथ ही थानेदारों को चौबीस घंटे में एक निश्चित समय का विश्रााम देने का भी प्रयास किया जा रहा है। जिससे उसे आराम मिल सके वह पूरे मन से ड्यूटी करे और चिड़चिड़ा न हो। ऐसी व्यवस्था की जाएगी की जब थानेदार के आराम का समय हो तो कोई दूसरा पुलिसअधिकारी गश्त पर रहे और निगरानी करे।
सं त्यागी
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास