गोरखपुर में ट्रेन से एक व्यक्ति की मृत्यु

 गोरखपुर, 04 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के खोराबार क्षेत्र में कुसमही स्टेशन के निकट ट्रेन से कटकर पंडित मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कर्मचारी की मृत्यु हो गयी।

राजकीय रेलवे पुलिस ने गुरूवार को मिली यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खोराबार क्षेत्र में कुसमही स्टेशन के निकट ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। उसकी शिनाख्त मोती राम अड्डा डिक्की टोला निवासी बीरेन्द्र चौधरी (50) के रुप में की गई।
उन्हेंने बताया कि श्री चौधरी पंडित मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में कार्यरत थे। कुछ दिनों से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।
उदय त्यागी
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास