निषादो को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र दिलाये भाजपा:संजय निषाद

 हमीरपुर 15 फरवरी (वार्ता) निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)

यदि निषादों को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र शीघ्र जारी नहीं करती है तो आगामी आने वाले पंचायत व विधानसभा के चुनावों में पार्टी उनका कोई सहयोग नही करेगी।
भाजपा के सिबंल से संतकबीर नगर से सांसद बने संजय निषाद ने भाजपा के खिलाफ बुन्देलखंड के हमीरपुर से बिगुल फूंक दिया है। उन्होंने कहा कि एक माह के अंदर पूरे देश में पार्टी एक करोड़ लोगों को निषाद पार्टी से जोड़ने
के काम करेगी। उन्होंने कहा कि मछुवारों को अनुसूचित जाति में शामिल करने के लिए राष्ट्रपति स्तर से क्लीन चिट मिल गई है। लेकिन भाजपा की योगी सरकार अभी तक उन्हें प्रमाण पत्र जारी नही कर रही है। जो भी खेदजनक है। यदि यही हाल रहा तो आगामी विधानसभा चुनाव में निषाद पार्टी 160 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
उन्होंने दावा कि उत्तर प्रदेश में 18 फीसद मछुवारा है, फिर भी उन्हें राजनीतिक सम्मान नही प्राप्त हो रहा है। मेरापुर निवासी एक पार्टी कार्यकर्ता के साथ हुई मारपीट के मामले में उन्होंने कहा कि जब तक मारपीट करने वाले गिरफ्तार नही होगें। तब तक वह संघर्ष करते रहेंगें।
डा निषाद ने कहा कि सरकार ने मत्स्य संपदा के नाम पर करोड़ों रुपए का बजट दिया है लेकिन उससे मछुवारों को कोई लाभ नही मिल पा रहा है।
सं प्रदीप
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास