वित्त एवं लेखाधिकारी देवरिया के खिलाफ जमानती वारंट जारी

 प्रयागराज 2 फरवरी (वार्ता) इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने जगदीश लाल श्रीवास्तव वित्त एवं लेखाधिकारी बी एस ए कार्यालय देवरिया के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है।

अदालत ने यह आदेश तब पारित किया जब अवमानना आरोप निर्मित करने के लिए बुलाये जाने पर भी लेखाधिकारी की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
यह आदेश न्यायमूर्ति सुनीत कुमार ने रमेश कुमार चौरसिया और तीन अन्य की अवमानना याचिका पर दिया है।
कोर्ट ने याची के बकाया भुगतान के आदेश का पालन करने या आरोप निर्मित करने के लिए हाजिर होने का निर्देश दिया था जिसकी अवहेलना की गयी तो सी जे एम देवरिया के मार्फत जमानती वारंट जारी किया गया है। याचिका की अगली सुनवाई 23 फरवरी को होगी।
सं प्रदीप
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास