मायावती ने केंद्र और राज्य सरकारों से पेट्रोलियम पदार्थों के करों में कमी की मांग की

 लखनऊ 21 फरवरी (वार्ता) बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने देश में पेट्रोल,डीजल और रसोई गैस जरूरी चीजों की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि पर आज चिंता व्यक्त की और केंद्र तथा राज्य सरकारों से इसमें लगातार बढ़ रहे करों में कमी की मांग की ।

बसपा अध्यक्ष ने आज ट्वीट कर कहा कि देश में पेट्रोल,डीजल और रसोई गैस जैसी जरूरी चीजों की कीमतों से सरकारी नियंत्रण हटने से इसके दाम बेलगाम होकर जिस तरह से तेजी से अनवरत बढ़ रहे हैं उससे हर जगह हाहाकार मचा है ।गरीब जनता अति दुखी और त्रस्त है । स्थिति की गंभीरता को देखकर सरकार इसका हल निकाले ।

सुश्री मायावती ने अपने दूसरे ट्वीट में कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें पेट्रोल और डीजल पर अतिरिक्त करों में मनमानी वृद्धि कर रही हैं जिससे कीमतें आसमान छू रही हैं । करोड़ों जनता पर इसका सीधा बोझ आये दिन पड़ रहा है । उन्होंने सवाल उठाया कि क्या संविधान में ऐसी ही कल्याणकारी सरकार का सिद्धांत सुनिश्चित किया गया है ।

विनोद

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास