अवध क्षेत्र का केन्द्र होगा संघ का विभाग कार्यालय : मेनका

 सुलतानपुर,15 फरवरी (वार्ता) पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद मेनका गांधी ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विभाग कार्यालय अवध क्षेत्र का केंद्र होगा जो पर्यटन नगरी अयोध्या के सबसे समीप होगा। राम वन गमन पथ पर स्थापित इस कार्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा युवाओं को राष्ट्रीयता से जुड़े कार्य के लिए प्रेरित किया जाएगा।

तीन दिवसीय दौरे पर सुलतानपुर पहुंची श्रीमती गांधी मंगलवार को यहाँ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यालय की भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होगी। उन्होने पत्रकारों को बताया कि इस भूमि पूजन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले के भी शामिल होने की संभावना है।

श्रीमती गांधी इसके अतिरिक्त केंद्रीय बजट पर आयोजित जन-चौपालों सहित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। उन्होने कहा कि कोरोना काल के बाद लंबे समय से बंद प्रधानमंत्री सड़क योजना अब शुरू कर दी गई है, जिसके तहत सुलतानपुर जिले की 128 करोड़ रुपए की लागत से 144 किलोमीटर लम्बी 22 सड़कों के निर्माण की स्वीकृति भी मिल चुकी है। शहर से गांव को जोड़ने में यह सड़कें वरदान सिद्ध होगी।

सांसद ने जिले में 200 प्राथमिक विद्यालयों के हो रहे कायाकल्प को भी सराहनीय कदम बताया। उन्होंने कहा कि अब गांव के बच्चे भी अपना सपना साकार करने में कामयाब होंगे।

सं प्रदीप

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास