कुशीनगर सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मृत्यु,कई घयल

 कुशीनगर, 13 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में हुए सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई जबकि कई लोग घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राज मार्ग पार करते समय कल रात ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। उसकी पहचान देवरिया जिले के रामपुर कारखाना क्षेत्र के सारंगापुर निवासी 55 वर्षीय रामाश्रय गुप्ता के रुप में की गई। श्री गुप्ता दिल्ली में नौकरी करते थे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार देर रात श्री गुप्ता दिल्ली से आये थे और फाजिलनगर में वाहन से उतर कर वह बघौचघाट मोड़ पर हाइवे पा कर रहे थे तभी तमकुहीराज के तरफ से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गयी।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा घने कोहरे के कारण आज जिले के पटहेरवा इलाके में बनकटा-भठही बुजुर्ग मार्ग पर श्रमिकों से भरी एक जीप शनिवार भोर नहर से टकराकर पलट गई। हादसे में कई मजदूर घायल हो गये,जिसमें एक बालिका और महिला को फाजिलनगर स्वास्थ्य केन्द्र भेज दिया है। जीप पर सवार सभी श्रमिक बिहार के नालंदा जिले के गांव करावा के रहने वाले हैं।
सं त्यागी
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास