जौनपुर में राममंदिर निर्माण के लिए फर्जी रसीद से चंदा वसूलने वाला पकड़ा गया
जौनपुर 02 फरवरी (वार्ता) विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओ ने मंगलवार को राम मंदिर निर्माण की फर्जी रसीद बना कर निधि वसूलने वाले एक गिरोह के एक सदस्य को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया । पुलिस आरोपी को हिरासत में लेने के बाद जांच कर रही है। अयोध्या में राममंदिर निर्माण के लिए भाजपा,संघ और विश्वहिन्दू परिषद के कार्यकर्ता इन दिनों धन संग्रह कर रहे हैं। इसके लिये 10,100 और 1000 रूपये की रसीद छपवाई है । निधि संग्रह में जालसाज भी सक्रिय हो गये। मामला सामने आने के बाद विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री जनमेजय तिवारी ने सोमवार को एसपी को लिखित शिकायत की कि 31 जनवरी को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निर्माण ट्रस्ट अयोध्या उत्तर प्रदेश छपी हुई एक रसीद मिली है। रसीद पर ट्रस्ट के सदस्य डा0 अनिल मिश्र व कोषाध्यक्ष सुशील कुमार का नाम अंकित है। रसीद पर जो खाता संख्या लिखा गया है वह राममंदिर नही बल्कि किसी का व्यक्तिगत खाते का नम्बर है।
यह रसीद सविता आफसेट प्रिंटर्स रोडवेज तिराहा जौनपुर से छपा हुआ लिखा गया है।पता किया गया तो यह रसीद फर्जी ढंग से छपवाकर आम जनता से गैर कानूनी तरीके से पैसा वसूला जा रहा है। यह पत्र देने के बाद खुद विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता ओं ने जालसाजों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। मंगलवार को करीब तीन बजे कार्यकर्ताओ ने उसके मोबाइल पर फोन करके चंदा देने के लिए टीडी कालेज के पास स्थित एक चाय की दुकान पर बुलाया। थोड़ी देर बाद ही एक युवक रसीद लेकर चंदा लेने के पहुंच गया। कार्यकर्ताओ ने उसे पकड़कर लाइनबाजार थाने ले जाकर पुलिस को सौप दिया।
पकड़ा गया युवक नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के सिपाह मोहल्ले का राहुल अस्थाना बताया जा रहा है। गिरोह के मुखिया में गौराबादशाहपुर का सुशील अस्थाना का नाम सामने आया है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
सं विनोद
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें