जम्मू में सात किलो आईईडी बरामद, पुलवामा जैसा आतंकी हमला टला


 जम्मू, 14 फरवरी (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले की दूसरी बरसी के मौके पर रविवार को जम्मू पुलिस ने यहां जनरल बस स्टैंड से सात किलो शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण (आईईडी) बरामद कर इस प्रकार के दूसरा हमला करने की साजिश को विफल कर दिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर जम्मू पुलिस ने अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर बस अड्डे के आस-पास तलाश अभियान चलाया और इस दौरान सात किलो आईईडी जब्त किया गया।

सूत्रों ने बताया कि आईईडी की बरामदगी के साथ ही एक बड़े हादसे काे टाल दिया गया है। जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक मुकेश सिंह ने पुलिसकर्मियों से बरामद आईईडी की जानकारी हासिल की है।

संजय जितेन्द्र

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास