बसपा के कई नेता सपा में हुये शामिल
लखनऊ 15 फरवरी (वार्ता) बहुजन समाज पार्टी के कई नेता आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गये ।
सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के समक्ष आज बसपा छोड़कर कानपुर देहात क्षेत्र के कई प्रमुख नेता कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी में शामिल हुये और पार्टी की नीतियों तथा पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृृत्व के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की तथा अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी सरकार बनाने का संकल्प लिया।श्री नरेश उत्तम ने कहा कि पार्टी के प्रति जनता में आकर्षण बढ़ रहा हैै। अन्य दलों के नेता लगातार समाजवादी पार्टी की सदस्यता ले रहे है। आज जिन लोगो ने बसपा छोड़कर सपा की सदस्यता ली उनमें प्रमुख है नवीन सचान, मनोज सचान,बृृजेश कुमार गौतम, सिद्धगोपाल गौतम , बेनी सिंह , श्याम सुन्दर, आनंद सचान , भारत सिंह बुन्देला तथा सत्येन्द्र सचान ।
विनोद
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें