योगी ने दिए उन्नाव प्रकरण की पूरी रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश

 लखनऊ,18 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव जिले की घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस महानिदेशक को प्रकरण की पूरी रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री ने आज यहां कहा है कि अस्पताल में भर्ती पीड़िता का सरकारी व्यय पर बेहतर से बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने पीड़िता के निःशुल्क इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिये हैं।


गौरतलब है कि उन्नाव जिले के असोहा क्षेत्र में दलित बिरादरी की तीन किशोरियों के बंधक की हालत मिली थी। अस्पताल ले जाने पर दो को मृत घोषित कर दिया गया था जबकि एक किशोरी का कानपुर में उपचार चल रहा है। तीन किशोरी गांव के बाहर करीब एक किलोमीटर दूर गंभीर अवस्था मे दुपट्टे से बंधी खेत में पड़ी मिली थी।

त्यागी

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास