गोरखपुर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु,शव फंदे पर लटका मिला

 गोरखपुर, 04 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के बांसगांव क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई ,जिसका शव फंदे पर लटका मिला।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बताया कि बांसगांव क्षेत्र के देवघटा गांव की रहने वाली 25 वर्षीय पूर्णिमा का शव कल रात घर में लटका मिला। घटना के समय वह अकेली थी और उसके सास, ससुर व देवर घर से बाहर गये हुए थे। जब वे लोग घर लौटे तो उसका शव फंदे में लटका था। घटना की सूचना पुलिस और पूर्णिमा के मायके वालों को दी।
उन्होंने बताया कि उसकी शादी 30 नवम्बर 2019 को देवघटा निवासी अनूप शर्मा से हुयी थी और अनूप बंगलुरू में रहकर काम करता हैं। इस सिलसिले में पुलिस पूर्णिमा के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर उसके ससुराल वालों से पूछताछ कर रही है।
उदय त्यागी
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास