सपा अध्यक्ष ने दी दयानंद सरस्वती को श्रद्धांजलि
लखनऊ 12 फरवरी (वार्ता) समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आधुनिक भारत के महान चिंतक, समाज सुधारक एवं आर्य समाज के संस्थापक महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती के अवसर पर नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।श्री यादव ने कहा कि स्वामी दयानंद जी ने बाल विवाह जैसी कुरीतियों को दूर करने में अहम भूमिका निभाई थी। स्वामीजी ने ही सन्1876 में स्वराज का नारा दिया था जिसे बाद में लोकमान्य तिलक द्वारा प्रचारित किया गया। सन् 1875 में बम्बई में स्वामी जी ने आर्य समाज की स्थापना की थी।उन्होंने अपने प्रवचनों के माध्यम से भारतवंशियों को राष्ट्रीयता का उपदेश दिया और भारतीयों को देश पर मर मिटने के लिए प्रेरित करते रहे। उनकी प्ररेणा से शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालयों की स्थापना के सराहनीय कार्य हुए।
विनोदवार्ता

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें