मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना से होगा प्रतिभाओं का उदय
पवन गुप्ता
गोरखपुर, अब अपने गृह जनपद में महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रतिभाओं को उर्वर जमीन मिल सकेगी।जी हाँ! अब महत्वपूर्ण परीक्षाओं जैसे सिविल सर्विसेज,नीट,एन.डी.ए, जे.ई.ई,सी.डी.एस की तैयारी के लिए प्रशिक्षण स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेगा। ग्रामीण क्षेत्र के निर्बल आय वर्ग के मेधावी छात्रों को स्तरीय प्रशिक्षण प्रदेश के मंडलीय मुख्यालय पर ही उपलब्ध होगा। जिसे बाद में जिले के स्तर पर भी विस्तृत किया जाएगा।
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत आगामी सोलह जनवरी यानी बसंत पंचमी से निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदेश के प्रत्येक मंडल मुख्यालय पर संबंधित मंडलायुक्त की अध्यक्षता में संचालित करने का निर्णय लिया गया है।जिसे अगले चरण में प्रत्येक जनपद स्तर पर भी स्थापित किया जाएगा।
इस योजना के अंतर्गत राज्य में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित डिजिटल कंटेंट उपलब्ध कराने हेतु एक ई-लर्निंग प्लेटफार्म की व्यवस्था एवं इसके माध्यम से वर्चुअल कक्षाओं का भी आयोजन किया जाएगा।मंडल मुख्यालय पर विषय वस्तु विशेषज्ञों द्वारा वर्चुअल, साक्षात कक्षाओं एवं युवाओं हेतु कैरियर काउंसिलिंग सत्रों का आयोजन किया जाएगा।राज्य स्तर पर सूचना विभाग द्वारा राज्य स्तरीय समिति के सहयोग से ई-लर्निंग कंटेंट प्लेटफार्म एक पोर्टल के रूप में बनाया जाएगा।राज्य स्तरीय समिति के अतिरिक्त मंडलायुक्त की अध्यक्षता में मंडल स्तरीय मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण समिति गठित की गई है।
समाज कल्याण विभाग की ओर से नार्मल परिसर में परीक्षा पूर्व निःशुल्क कोचिंग हेतु आई.ए.एस/पी.सी.एस कोचिंग सेंटर का निर्माण कराया जा रहा है, जिसे शीघ्र पूर्ण किये जाने के निर्देश दिए गए हैं।गोरखपुर मंडल के मुख्यालय गोरखपुर में स्मार्ट क्लासेज हेतु मदन मोहन मालवीय तकनीकि विश्वविद्यालय तथा दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर में व्याख्यान कक्षों की व्यवस्था की गई है।जिसमे विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में प्रशिक्षण प्रदान कराए जाने की योजना है। गोरखपुर मंडल में सिविल सर्विसेज जैसे भारतीय प्रशासनिक सेवा,भारतीय विदेश सेवा,भारतीय पुलिस सेवा,प्रांतीय प्रशासनिक सेवाओं,सैन्य सेवाओं,रेलवे के अधिकारियों एवं नवागत बैंक प्रोबेशनरी अधिकारियो द्वारा भी परीक्षा प्रतिभागियों को प्रेरित किये जाने तथा उन्हें परियोगी परीक्षाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान करने का कार्य भी किया जाएगा।
प्रशासन की पहल पर राजकीय जुबली इंटर कॉलेज में एक निःशुल्क पुस्तकालय तह विकास भवन में एक स्टडी सेंटर को भी बसंत पंचमी यानी सोलह फरवरी के दिन मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के साथ ही शुभारंभ करने जी तैयारी की जा रही है।जहां विद्यार्थियों को प्रासंगिक पुस्तकों पत्रिकाओं एवं समाचार पत्रों का लाभ प्राप्त हो सकेगा।
योजना के सफल संचालन हेतु मंडलायुक्त की अध्यक्षता वाली समिति में जिलाधिकारी गोरखपुर,मुख्य विकास अधिकारी गोरखपुर,अपर आयुक्त (प्रशासन)गोरखपुर मंडल गोरखपुर,उप निदेशक समाज कल्याण गोरखपुर मंडल एवं अन्य सदस्यगण हैं।
योजना से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए इन नंबरों अथवा ई.मेल आई डी पर सम्पर्क किया जा सकता है।
1-मुख्य विकास अधिकारी गोरखपुर मोबाइल नम्बर 9454416251
अथवा ई मेल(cdogor@nic.in)
2- अपर आयुक्त प्रशासन गोरखपुर मंडल गोरखपुर
मोबाइल नम्बर 9454416208 या ईमेल(ajaykantsaini@gamil.com)
3-उपनिदेशक समाज कल्याण गोरखपुर मंडल
मोबाइल नम्बर 8318884523 या
ई मेल (ddswgorakhpur@dirsamajkalyan.in)

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें