उप्र में निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद ही संचालित होंगे ईंट-भट्ठे:जैकब

 लखनऊ, 21 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के निदेशक डा०रोशन जैकब ने सभी जिलाधिकारियों से अपेक्षा की है कि उनके जिले में कार्यरत ईंट-भट्ठा संचालकों से निर्धारित व्यवस्था के अनुसार पायों के आधार पर निर्धारित विनियमन शुल्क जमा कराए जाने के उपरांत ही ईंट-भट्ठें के संचालन की अनुमति प्रदान की जाए।

श्री जैकब ने बताया कि जारी दिशा-निर्देशों में के बिना विनियमन शुल्क जमा कराये ईंट-भट्ठों के संचालन से राजस्व की क्षति होगी।
डॉ0 रोशन जैकब ने बताया कि प्रदेश में लगभग 16 हजार ईंट-भट्ठें हैं, जिनके विनियमन शुल्क जमा करने का ऑनलाइन सिस्टम डेवलप किया गया है। इससे शुल्क जमा करने में ईंट-भट्टा संचालकों को बहुत आसानी होगी और व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी।
त्यागी
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास