उद्योग जगत के लिए मिला-जुला है यह बजट: पाटीदार

 

नयी दिल्ली 02 फरवरी (वार्ता) शक्ति पम्पस इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंधक निदेशक दिनेश पाटीदार ने वित्त वर्ष 2021-22 के आम बजट को उद्योग जगत के लिए मिला-जुला बजट करार दिया है। उन्होंने कोरोना महामारी (कोविड-19) के बाद के इस बजट को अर्थव्यवस्था के लिए बहुत महत्वपूर्ण करार दिया है।

श्री पाटीदार ने कहा, “ बजट का बड़ा फोकस आत्मनिर्भर भारत पर दिखाई दे रहा है और एमएसएमई और स्टार्टअप्स को बढ़ावा देना आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा को और मजबूत करेगा।”

उन्होंने कहा, “ जहां कॉपर और स्टील पर 2.5 प्रतिशत ड्यूटी कम की गई है जो पम्पस और मोटर्स का महत्वपूर्ण रॉ मटेरियल है वहीं सोलर इन्वर्टर पर अब ड्यूटी 20 प्रतिशत कर दी गई है यह बढ़ोतरी हमारी इंडस्ट्री के लिये चुनौती बन कर सामने आएगी।”

रवि

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास