सैद्धांतिक और व्यवहारिक दृष्टि से असफल है बजट : शिवपाल
लखनऊ एक फरवरी (वार्ता) प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि आम बजट से उम्मीद थी कि यह लोगों की क्रय शक्ति व रोजगार में वृद्धि कर देश की अर्थव्यवस्था को गति देगा मगर इससे देश का मध्य वर्ग, अन्नदाता व वंचित तबका निराश हुआ है।
श्री यादव ने कहा कि इस बजट से देश में महंगाई व देश के ऊपर कर्ज बढ़ेगा। यह बजट सैद्धांतिक व व्यवहारिक दृष्टि से असफल है। प्रसपा प्रमुख ने कहा कि आयकर में रिटर्न दाखिल करने में वरिष्ठ नागरिकों को मिले छूट की सीमा को 75 से घटा कर 65 वर्ष तक किया जाना चाहिए। इस बजट में रोजगार बढ़ाने वाली नीतियों का अभाव है।उन्होंने कहा कि आज जब देश की सीमाओं पर हालात तनावपूर्ण है और देश को चीन व पाकिस्तान दोनों मोर्चों पर एक साथ मुकाबला करना पड़ रहा है तो ऐसे में देश के रक्षा बजट में हुई वृद्धि नाकाफी है।
प्रदीप
वार्ता

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें