बहराइच ही नहीं सम्पूर्ण भारत में महाराजा सुहेलदेव पासी के नाम से स्मारक का नामकरण किया जाय: कमलेश पासवान

भुवनपति निराला


 बांसगांव लोकसभा के सांसद कमलेश पासवान ने कहा कि बहराइच ही नहीं सम्पूर्ण भारत में महाराजा सुहेलदेव पासी के नाम से स्मारक का नामकरण किया जाय।

बांसगांव लोकसभा के सांसद कमलेश पासवान ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव पासी समाज के ही नहीं पुरे भारत देश में श्रद्धेय के रूप में जाना-पहचाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब हम लोग छोटे थे तब कहानी है हमारे पूजनीय पिता स्वo श्री ओमप्रकाश पासवान विधायक मानीराम जी बताया करते थे कि पासियों का लड़ाई सैयद सालार मसूद गाजी से हुआ था जो महाराजा सुहेलदेव पासी ने पराजित ही नहीं किया बल्कि उनको मौत के घाट उतार दिया।जो बहराइच के राजा के रूप में जाने जाते हैं। और कहा कि जब मैं ग्यारहवीं कक्षा का छात्र था तो एनसीआरटी के किताब में महाराजा सुहेलदेव पासी के बारे में पढ़ा था। इस प्रकार से महाराजा सुहेलदेव पासी समाज के प्रेरणा के रूप में जाना-पहचाना चाहिए। मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मांग करता हूं कि बहराइच ही नहीं सम्पूर्ण भारत में महाराजा सुहेलदेव पासी के नाम से स्मारक का नामकरण किया जाय।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास