मोदी ने विश्व रेडियो दिवस पर श्रोताओं को दी शुभकामनाएं

 नयी दिल्ली 13 फरवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को विश्व रेडियो दिवस पर सभी रेडियो श्रोताओं को शुभकामनाएं दी और कहा कि रेडियो सामाजिक जुड़ाव को गहरा करने का एक शानदार माध्यम है।

श्री मोदी ने ट्वीट किया, “विश्व रेडियो दिवस पर शुभकामनाएं। रेडियो के सभी श्रोताओं को शुभकामनाएं। रेडियो को नवीन विषय वस्तु एवं संगीत मुहैया कराने वाले प्रशंसा के पात्र हैं। यह सामाजिक जुड़ाव को गहरा करने का एक शानदार माध्यम है। मैंने ‘मन की बात’ के कारण रेडियो का सकारात्मक प्रभाव स्वयं महसूस किया है।”


विश्व रेडियाे दिवस हर साल 13 फरवरी को मनाया जाता है। यह वर्ष 2011 में यूनेस्को के सदस्य राज्यों द्वारा घोषित किया गया था और वर्ष 2012 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में इसे अपनाया गया था।

उप्रेती,जतिन

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास