नेरोलैक एक्सल ‘‘मल्टी सरफेस प्रोटेक्शन शीट्स’’ के लॉन्च की घोषणा

नई दिल्ली 17 फरवरी (वार्ता) पेंट कंपनियों में से एक कंसाई नेरोलैक पेंट्स (केएनपीएल) ने अपना नया और इनोवेशन नेरोलैक एक्सल ‘‘मल्टी सरफेस प्रोटेक्शन शीट’’ पेश किया है।

कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि उसने लगातार कुछ नया करने और अपने प्रोडक्‍ट पोर्टफोलियो तथा ग्राहक जागरूकता अभियानों के माध्यम से बदलाव और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता को बढ़ावा देने के लिये काम किया है।

नेरोलैक एक्सल ‘मल्टी-सरफेस प्रोटेक्शन शीट’ एक अनोखा उत्पाद है। इसके लाभों में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल गुण, दुर्गंध और आर्द्रता पर नियंत्रण शामिल हैं और इन शीट्स का इस्तेमाल घरों के भीतर विभिन्न सतहों पर किया जा सकता है।

कंपनी के कार्यकारी निदेशक अनुज जैन ने कहा, ‘‘उपभोक्ताओं द्वारा ऐसे समाधान तलाशे जाने में बढ़त हो रही है, जो घर पर जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाते हों। दुर्गंध, आर्द्रता और कीटाणुओं के कारण घर में स्वास्थ्य और स्वच्छता से सम्बंधित कई समस्याएं उत्पन्न होती हैं। बाजार में उपलब्ध ज्यादातर समाधान अस्थायी राहत देते हैं और घर का बजट भी बिगाड़ देते हैं। एक्सल वायरस गार्ड मल्टी सरफेस प्रोटेक्शन शीट्स घर की विभिन्न समस्याओं के लिये समाधानों की पेशकश के लिये बनाई गई हैं और यह लंबे समय तक हमारे घरों के स्वास्थ्य और स्वच्छता को बेहतर बनाने का सुविधाजनक तरीका हैं। हमें यकीन है कि भारत के लोग इस नवाचार को पसंद करेंगे और इसे आजमाएंगे।’’

शेखर

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास