महाराजा सुहेलदेव जी का स्मारक' सुहेलदेव पासी' के रूप में हो स्थापना :कमलेश पासवान
भुवनपति निराला
बांसगांव लोकसभा के सांसद कमलेश पासवान ने महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर महाराजा सुहेलदेव जी को सुहेलदेव पासी समाज के रूप में स्थापना के लिए मांग किए हैं।
बांसगांव लोकसभा के सांसद कमलेश पासवान महामहिम राष्ट्रपति जी रामनाथ कोविड, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को पत्र के माध्यम से कहा है कि आगामी 16 फरवरी को बहराइच में राष्ट्रवीर सुहेलदेव स्मारक के शिलान्यास में पासी के इतिहास से छेड़छाड़ न करने तथा महाराजा सुहेलदेव पासी के नाम से स्मारक का नामकरण किया जाय। और लिखा है कि 16 फरवरी को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा विडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जनपद बहराइच में महाराजा सुहेलदेव पासी जी के स्मारक का शिलान्यास करेंगे। माननीय मंत्री श्री अनिल राजभर के बयान को मद्देनजर मुझे ज्ञात हुआ है कि महाराजा सुहेलदेव पासी जी के स्मारक के साथ बहुत बड़ा बदलाव कर उसके नाम के आगे राजभर शब्द जोड़कर महाराजा सुहेलदेव राजभर करने की कोशिश किया जा रहा है। महाराजा सुहेलदेव पासी, पासी समाज के प्रेरणा स्रोत हैं। इतिहास इस बात का साक्षी है कि महाराजा सुहेलदेव पासी जी का वास्तविक जाति पासी है। ऐसे में यदि पासी समाज के इतिहास के साथ छेड़छाड़ का बयान सामने आने से सम्पूर्ण पासी समाज के जन भावनाओं को ठेस पहुँचेगा ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें