लाकडाउन के उल्लघंन के ढाई लाख मामले वापस लेगी सरकार

 लखनऊ, 13 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना महामारी के दौरान लाकडाउन के नियमों का उल्लघंन करने वाले ढाई लाख से अधिक मामले वापस लेने का फैसला किया है।आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि लाकडाउन के दौरान मास्क नही पहनने अथवा सामाजिक दूरी के उल्लघंन काे लेकर दर्ज ढाई लाख मामले सरकार वापस लेगी।उन्होने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फैसले के बाद कानून मंत्री बृजेश पाठक ने व्‍यापारियों पर दर्ज मुकदमों का ब्‍योरा जुटाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। सरकार का मानना है कि इससे न सिर्फ आम लोगों को राहत मिलेगी बल्कि न्‍यायालय पर से मुकदमों का बोझ कम होगा।

प्रदीप
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास