हीरो ने डेस्टिनी 125 प्‍लेटिनम लॉन्‍च की

 नयी दिल्ली 23 मार्च (वार्ता) दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी आक्रामक उत्‍पाद रणनीति को जारी रखते हुए मंगलवार को डेस्टिनी 125 ‘प्‍लेटिनम’ एडिशन स्कूटर को लॉन्‍च कर दिया। इसकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 72,050 रुपये रखी गई है।

कंपनी ने यहां बताया कि डेस्टिनी 125 प्‍लेटिनम खूबसूरत, प्रीमियम और टिकाऊ है और इसमें डिजाइन तथा थीम के कई नये एलीमेंट्स हैं, जो इसके आकर्षण को बढ़ाते हैं। माएस्‍ट्रो एज 125 स्‍टील्‍थ और प्‍लेज़र एवं प्‍लेटिनम की तरह, यह नया स्‍कूटर हीरो के स्‍कूटर पोर्टफोलियो में पेशकशों की विविधतापूर्ण श्रृंखला का विस्‍तार करता है।
हीरो मोटरकॉर्प ने कहा कि ज्‍यादा खूबसूरती, सिग्‍नैचर एलईडी गाइड लैम्‍प, प्रीमियम बैजिंग, शीट मेटल बॉडी और नये ब्‍लैक एंड क्रोम थीम के साथ डेस्टिनी 125 प्‍लेटिनम विभिन्‍न ग्राहक वर्गों को प्रभावित करेगा।
हीरो मोटोकॉर्प के रणनीति प्रमुख मैलो ली मेसन ने स्कूटर के लांच पर कहा, “125 सीसी सेगमेंट में डेस्टिनी 125 एक प्रमुख खिलाड़ी है और इसे अपने लॉन्‍च के बाद से ही ग्राहकों से सराहना मिली है। नये प्‍लेटिनम एडिशन के साथ हम डेस्टिनी पोर्टफोलियो में एक शानदार विकल्‍प जोड़ रहे हैं। प्‍लेज़र एवं प्‍लेटिनम एडिशन को मिले जबर्दस्‍त रिस्‍पॉन्‍स के आधार पर हमें यकीन है कि डेस्टिनी 125 प्‍लेटिनम एडिशन भी सफल होगा।”
जतिन
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास