माननीय मुख्यमंत्री जी केआदेश के बावजूद चौरी चौरा 147 B पर ओवर ब्रिज के निर्माण का शुरू न होना दुर्भाग्यपूर्ण है -भुवनपति निराला
विश्वदेव सर्राफ
चौरी चौरा, माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ जी महराज के नैतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर चैंबर ऑफ कामर्स के वरिष्ट सदस्य व अखिल भारतीय उधोग व्यापार मण्डल के तहसील प्रभारी भुवनपति निराला ने कहा की माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ जी महराज की जितनी तारीफ की जाए कम ही होगी .माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ जी महराज के द्वारा चौरी चौरा शहिद स्मारक को विश्व में एक नई पहचान मिली पर अफसोस इस बात का है की माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ जी महराज के आदेश के बावजूद चौरी चौरा 147 B पर ओवर ब्रिज के निर्माण का शुरू न होना दुर्भाग्यपूर्ण है .शहिद स्मारक,चौरी चौरा व आसपास के सैकड़ो गाँव के विकास का बाधक बना हुआ है .भुवनपति निराला ने कहा की चौरी चौरा 147B पर ओवर ब्रिज का निर्माण अति शीघ्र कराया जाय जिससे शहिद स्मारक,चौरी चौरा व आसपास के सैकड़ो गाँव इससे लाभान्वित हो और शहिद स्मारक चौरी चौरा की भव्यता में चार चाँद लग सके .


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें