2 आरक्षी निलंबित, 20 लाइन हाजिर…

पवन गुप्ता 

चन्दौली, 06 मार्च। उत्तर प्रदेश के चंदौली में सोशल मीडिया पर शराब तस्कर और पुलिस कर्मी की बातचीत का ऑडियो वायरल होने पर पुलिस मोहकमे में हलचल मच गई। मामला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के संज्ञान में आते ही जांच के आदेश दिये गये हैं। शुक्रवार को ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिय अधीक्षक ने दो सिपाही को निलंबित तथा 20 को लाइन हाजिर कर दिया है। शुक्रवार को शराब तस्कर और एक पुलिस कर्मी की बातचीत तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हुआ। ऑडियो में शराब तस्कर एक पुलिस कर्मी से लोकेशन देकर बिहार से यूपी की सीमा में प्रवेश कराने की बात कह रहा है। वहीं पुलिस कर्मी जनपद के कंदवा थाने का बताया जा रहा।तस्कर को यह कहते हुए सुना गया कि 25 पेटी शराब बिहार से यूपी की सीमा में प्रवेश कराना है।पिछली बार शराब की खेप पुलिस ने पकड़ ली थी। इससे काफी घाटा हुआ था लेकिन इस बार शराब किसी भी सूरत में पकड़ी नहीं जानी चाहिए।श्री अमित कुमार ने जांच की आदेश देने के साथ-साथ कंदवा थाने में नियुक्त 02 आरक्षियों को आज तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए अन्य 20 आरक्षियों को लाइन हाजिर कर दिया।उन्होंने कहा कि जांच जारी है जिसमें शामिल तस्करों तथा उनके किसी भी सहयोगी के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही के साथ ही गैंगस्टर एक्ट की भी कार्रवाई की जायेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास