होली पर सुरक्षा की दृष्टि से योगी सरकार का बड़ा फैसला, 20 जिलों में तैनात होगी RAF

पवन गुप्ता 

योगी आदित्यनाथ सरकार ने उत्तर प्रदेश के कम से कम उन 20 जिलों में रैपिड एक्शन फोर्स तैनात करने का फैसला किया है, जिनकी पहचान आगामी होली त्योहार के मद्देनजर अतिसंवेदनशील के रूप में की गई है. अतिसंवेदनशील श्रेणी के जिलों में आगरा, अलीगढ़, प्रयागराज, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, बहराइच, बलरामपुर, बरेली, बुलंदशहर, अयोध्या, गोंडा, गोरखपुर, कानपुर नगर, लखनऊ, मऊ, मेरठ, मुरादाबाद, श्रावस्ती, वाराणसी और संभल शामिल हैं.

एडीजी (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा, यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाया जा रहा है कि होली शांतिपूर्ण तरीके से मनाई जाए. त्योहार की पूर्व संध्या पर होलिका दहन के लिए राज्य भर में 1.4 लाख जगह हैं. पिछले साल, इस अवधि के दौरान 19 छोटी मोटी घटनाएं दर्ज हुई थी.

अधिकारी ने कहा कि 2016 के बाद से इस तरह की घटनाओं में काफी कमी आई है. उन्होंने कहा कि त्योहार से संबंधित घटनाओं को रोकने के लिए उपाय किए गए हैं। एडीजी ने कहा, इनमें ड्रोन द्वारा निगरानी, आरएएफ की तैनाती और जिलों को अतिसंवेदनशील और संवेदनशील की श्रेणी में विभाजित करना शामिल है.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास