एडीएम की छापामारी में दवाओं के प्रिंट रेट मे हेरफेर का हुआ खुलासा ₹205 खुदरा मूल्य की दवा मरीजों को बेंची जा रही थी ₹3750 की प्रिंट पर

पवन गुप्ता 

गोरखपुर । पिछले दिनों कुशीनगर के एक मरीज के तीमारदार की शिकायत पर एडीएम (वित्त एवं राजस्व) राजेश कुमार सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यू लोटस हॉस्पिटल पर छापा मारा था। इस कार्यवाही के बाद एक बार फिर मरीजों के खरीद-फरोख्त से जुड़े मामले का खुलासा हुआ था। 

उसी क्रम में शनिवार को एडीएम राजेश कुमार सिंह के साथ ड्रग इंस्पेक्टर जयसिंह ने अपनी टीम के साथ मेडिकल कॉलेज गेट के सामने राजू मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। 

मिली जानकारी के अनुसार न्यू लोटस कॉलोनी हॉस्पिटल पर की गई कार्रवाई के दौरान दवाओं के रैपर पर छपे मूल्यों को बढ़ाकर मरीजों से वसूले जाने की बात सामने आई थी। वहाँ मिले दस्तावेजों की छानबीन के बाद एडीएम राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में औषधि विभाग ने कार्यवाही को अंजाम दिया। 

आपको सुनकर हैरानी होगी कि मार्केट में 205 रुपए मूल्य पर मिलने वाली दवा के स्टीकर में हेरफेर करके पहले 3250 किया गया था हलांकि मेडिकल स्टोर द्वारा यह दवा ₹140 के सप्लाई मूल्य पर खरीदी जाती है। 

बहरहाल ₹3250 पर मरीजों को बेंचने के बाद भी जब संचालकों का मन नहीं भरा तो उन्होंने उक्त दवा के रैपर पर ₹3750 का स्टीकर लगा दिया। समाचार लिखे जाने तक औषधि विभाग द्वारा मौके पर कार्यवाही जारी थी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास