पंचायत चुनाव में 26 अप्रैल को देवरिया में 2440669 मतदाता करेंगे मतदान

 देवरिया,26 मार्च(वार्ता) उत्तर प्रदेश के देवरिया में 26 अप्रैल को कुल 2440669 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने आज यहां कहा कि जिले में ग्राम पंचायतों की कुल संख्या 1185 है।ग्राम पंचायत वार्डों की कुल संख्या 14615 है,क्षेत्र पंचायतों की कुल संख्या 1365 है।जिला पंचायत वार्डों की कुल संख्या 56 है।जिस पर पंचायत के चुनाव होने हैं।जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 2440669 है तथा 1463 मतदान केन्द्र बनाते गये हैं। 3831 मतदान स्थल बनाते गये है।
जिलाधिकारी ने बताया कि सदस्य ग्राम पंचायत हेतु नाम निर्देशन पत्र का मूल्य 150 रुपये, जमानत की धनराशि रुपये 500 तथा अधिकतम व्यय सीमा 10 हजार रुपये निर्धारित है। उन्होने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत 4 पदों यथा-सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत सदस्यों का निर्वाचन होना है। ग्राम प्रधान एवं सदस्य क्षेत्र पंचायत हेतु निर्देशन पत्र का मूल्य 300 रुपये, जमानत धनराशि 2 हजार एवं व्यय सीमा 75 हजार राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित की गयी है ।
जिलाधिकारी ने कहा कि सदस्य ग्राम पंचायत का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी को संबंधित ग्राम पंचायत का मतदाता होना चाहिये तथा उसका प्रस्तावक संबंधित ग्राम पंचायत का मतदाता होगा। प्रधान पद के उम्मीदवारी के लिये संबंधित ग्राम पंचायत का मतदाता एवं प्रस्तावक को भी उस ग्राम पंचायत का मतदाता होना चाहिये। सदस्य क्षेत्र पंचायत के लिये प्रत्याशी को संबंधित क्षेत्र पंचायत का मतदाता एवं उसका प्रस्तावक संबंधित क्षेत्र पंचायत वार्ड का मतदाता होगा। सदस्य जिला पंचायत के प्रत्याशी के लिये संबंधित जिला पंचायत का मतदाता एवं प्रस्तावक उसी जिला पंचायत वार्ड का मतदाता होना प्राविधानित है।
सं विनोद
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास