देश के 34 राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशाें में कोरोना वायरस के बढ़े सक्रिय मामले
नयी दिल्ली 27 मार्च (वार्ता) देश में पिछले 24 घंटों के दौरान जहां कोरोना वायरस (काेविड-19) महामारी से 34 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में सक्रिय मामले बढ़े हैं वहीं केरल और लक्षद्वीप में मामलों में कमी आयी है। इसी अवधि में महाराष्ट्र में सबसे अधिक 19,771 सक्रिय मामले बढ़े और केरल में सक्रिय मामलों में 106 की कमी आयी है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के कुल 31,581 सक्रिय मामले सामने आये हैं। जिनमें से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में इन संख्या में 62 फीसदी की वृद्धि हुई है और अधिकांश राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में भी सक्रिय मामले बढ़े हैं, जो चिंता का विषय है। लेकिन केरल और लक्षद्वीप में इन मामलों में कमी आयी है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 62,258 नये मामले सामने आये हैं जिससे संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 19 लाख 08 हजार 910 हो गयी है। इस दाैरान 30,386 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,12,95,023 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं। सक्रिय मामले 4,52,647 हो गये हैं। इसी अवधि में 291 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,61,240 हो गयी है।
विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार हैं:-
राज्य.....................सक्रिय.......स्वस्थ.......मौत
अंडमान निकोबार......07............4974......62
आंध्र प्रदेश..........4145........885515...7203
अरुणाचल प्रदेश....02.............16785.....56
असम................1747........215325...1104
बिहार................1001........261839...1569
चंडीगढ़.............2392.........22840.....372
छतीसगढ़..........15307......315423....4048
दादर और नागर हवेली
तथा दमन और दीव..109.........3443..........2
दिल्ली..............6051........637238....10987
गोवा................1279..........55181.......823
गुजरात............10134........281707.....4479
हरियाणा..........7795........274024.......3125
हिमाचल प्रदेश...2124.........58813........1030
जम्मू कश्मीर.....1030.........125748......1984
झारखंड..........1399..........119779.......1103
कर्नाटक.........19572........948988......12484
केरल............24584.......1084585..... 4553
लद्दाख............111..............9724.........130
लक्षद्वीप.........99...............614................01
मध्य प्रदेश.....12038..........268290......3937
महाराष्ट्र.......283772.......2300056....53907
मणिपुर..........60...............28939........374
मेघालय.........26................13853........150
मिज़ोरम.........26................ 4426..........11
नागालैंड........04................12133.........92
ओडिशा........1293............336482.....1919
पुड्डुचेरी........636...............39521..........679
पंजाब.........22652..........196831........ 6576
राजस्थान.....5733...........320199........2811
सिक्किम......41.................6039..........135
तमिलनाडु...11318........... 851222........12650
तेलंगाना.....4241............ 299878........1685
त्रिपुरा.........51............... 33047..........392
उत्तराखंड....1162.............96388..........1708
उत्तर प्रदेश...5824..........596698.........8779
पं बंगाल.....4231...........568476........10320
कुल.....452647.........11295023......161240
उप्रेती
वार्ता

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें