शानदार कैमरा क्वालिटी के साथ वीवो एक्स60 सीरीज लॉन्च

 

नयी दिल्ली 25 मार्च (वार्ता) स्मार्ट फोन बनाने वाली कंपनी वीवो ने अंतराष्ट्रीय बाजारों समेत भारत में शानदार कैमरा क्वालिटी से लैस अपनी एक्स60 सीरीज लॉन्च कर दी है और इसकी शुरूआती कीमत 37,990 रूपए रखी गई है।

वीवो ने यहां बयान जारी कर बताया कि एक्स60 सीरीज चार अलग-अलग वैरिएंट में लॉन्च किये गए हैं और ये सभी दो अप्रैल से विवो इंडिया ई-स्टोर समेत अमेज़ॅन.इन, फ्लिपकार्ट और अन्य प्रमुख ई-कॉमर्स वेबसाइटों के साथ-साथ पूरे भारत में ऑफलाइन पार्टनर रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होंगे।

इसके साथ ही वीवो एक्स 60प्रो प्लस में 50एमपी, 48एमपी, 32एमपी और 8एमपी का रियर क्वाड कैमरा है जबकि एक्स 60प्रो में 48एमपी, 13एमपी और 13एमपी का ट्रिपल रियर कैमरा है। इन दोनों फोन में 32एमपी का फ्रंट कैमरा है।

कंपनी ने बताया कि 256 जीबी मेमोरी समेत 12जीबी रेम वाले वीवो एक्स60 प्रो प्लस की कीमत 69,990 रूपए, एक्स60 प्रो की कीमत 49,990 रूपए तथा 12 जीबी रेम और 256 जीबी मेमोरी वाले एक्स60 की कीमत 41,990 रूपए और 8 जीबी रेम तथा 128 जीबी मेमोरी वैरिएंट में इसकी कीमत 37,990 रुपय रखी गई है।

वीवो एक्स60 प्रो प्लस जहां प्रीमियम नील रंग में आएगा वही एक्स60 प्रो और एक्स60 मिडनाइट ब्लैक और टिमटिमाते नीले रंग में उपलब्ध होगा। ख़ास बात यह है कि चारों वैरिएंट में 5जी इंटरनेट की सुविधा होने के साथ-साथ शानदार कैमरा क्वालिटी मिलेगी।

जतिन,शेखर

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास