अमेजन बिजनेस ने उपभोक्ता आधार में किया 78 फीसद का इजाफा

 

लखनऊ, 22 मार्च (वार्ता) कोरोना काल के दौरान आनलाइन खरीदफरोख्त के बढ़ते प्रचलन के बीच अमेजन बिजनेस ने उत्तर प्रदेश में अपने उपभोक्ता आधार में 78 फीसदी तक का इजाफा किया है।

अमेजन बिजनेस के निदेशक पीटर जॉर्ज सोमवार को पत्रकारों से कहा “ अमेजन बिजनेस को यूपी में जबर्दस्‍त प्रतिक्रिया मिली है और इसे अपनाने वालों में 78 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसने हमें क्षेत्र में अमेजन बिजनेस का लाभ उठाकर अपनी व्‍यावसायिक खरीद पर अधिक बचत और उनके लाभ को बढ़ाकर एमएसएमई की मदद करने के लिए प्रोत्‍साहित किया है।”

उन्होने कहा कि पिछले एक साल में अमेजन बिजनेस ने इस क्षेत्र में 50 हजार से अधिक एमएसएमई खरीदारों की प्रतिभागी देखी है। नए एमएसएमई में 78 प्रतिशत की वृद्धि, जिन्‍होंने 2020-21 के दौरान अमेजन बिजनेस के साथ अपना बिजनेस अकाउंट बनाया। पिछले साल 20 करोड़ से अधिक जीएसटी सक्षम उत्‍पादों को उपलब्‍ध कराने से हुआ यह सब संभव थोक ऑर्डर देने वाले उपभोक्‍ताओं की संख्‍या में वार्षिक आधार पर 1.7 गुना वृद्धि देखी गई और उन्‍होंने क्‍वांटिटी डिस्‍काउंट के जरिये अधिक बचत की।

निदेशक ने कहा कि तीन लाख से अधिक विक्रेताओं ने 2020-21 में बिजनेस एक्‍सक्‍लूसिव डील्‍स की पेशकश की। 2020 में बिजनेस वैल्‍यू डेज में हजारों उपभोक्‍ताओं ने भाग लिया। अधिक बचत के लिए बिजनेस एक्‍सक्‍लूसिव डील्‍स और कैशबैक के साथ अमेजन बिजनेस मंथली बिजनेस इवेंट, इसके परिणामस्‍वरूप व्‍यवसायों ने 2.7 करोड़ रुपये से अधिक की बचत की।

उन्होने कहा कि टियर 2 और टियर 3 बाजारों ने ऑर्डर में 65 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की और यहां बिक्री में 1.7 गुना का उछाल आया। राज्‍य में नोएडा, गाजियाबाद और लखनऊ में बिक्री में सबसे ज्‍यादा उछाल दर्ज किया गया। बिक्री वाली शीर्ष श्रेणी में पीसी, लैपटॉप, मोबाइल फोन, टीवी और लार्ज एप्‍लाएंसेस शामिल हैं।

जार्ज ने कहा कि पिछले साल अमेजन बिजनेस ने भारत में वार्षिक आधार पर 90 प्रतिशत से अधिक वृद्धि हुई है और विशेषरूप से कोविड-19 महामारी के कारण उत्‍पन्‍न परिचालन चुनौतियों से एमएसएमई को उभरने में मदद की है। इस चुनौतीपूर्ण समय में, उपभोक्‍ताओं ने अमेजन बिजनेस की ओर रुख किया, जिसकी वजह से खरीदारी करने वाले उपभोक्‍ताओं में 70 प्रतिशत की वृद्धि हुई और मासिक एक्टिव यूजर्स की संख्‍या में 35 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

उन्होने कहा कि पिछले कुछ महीनों में लखनऊ के अलावा, नोएडा, गाजियाबाद, कानपुर, आगरा और वाराणसी सहित अन्‍य छोटे शहरों के उपभोक्‍ताओं द्वारा अमेजन बिजनेस पर दिए जाने वाले ऑर्डर में वृद्धि देखी गई है। 2020 में, हमने व्‍यवसायों से कॉरपोरेट गिफ्टिंग प्रोडक्‍ट्स, वर्क फ्रॉम होम आवश्‍यकता जैसे ऑफिस चेयर, डेस्‍क, वाई-फाई राउटर्स और वर्कफोर्स प्रोटेक्‍शन सेफ्टी प्रोडक्‍ट्स की मांग को भी पूरा किया है।

अमेजन बिजनेस पर 3.7 लाख से अधिक विक्रेता बिजनेस उपभोक्‍ताओं को अपने सामान की बिक्री कर रहे हैं। उत्‍पादों के विस्‍तृत चयन के अलावा, अमेजन बिजनेस एमएसएमई को उनके अप्रत्‍यक्ष खर्च से निपटने में मदद करके अपने व्‍यवसाय को अधिक कुशलता से चलाने में भी मदद करता है, जिससे लागत में कमी आती है और मल्‍टी-यूजर अकाउंट्स एवं अप्रूवल्‍स, खर्च विश्‍लेषण तथा अमेजन के भरोसेमंद व विश्‍व-स्‍तरीय फुलफिलमेंट नेटवर्क के जरिये विश्‍वसनीय आपूर्ति जैसे फीचर्स के साथ कारोबार करने को आसान बनाता है।

प्रदीप

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास