कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनहित योजनाओ की जानकारी दें:चौधरी
देवरिया,14 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश में देवरिया के पंचायती राज मंत्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे केन्द्र और प्रदेश सरकार की जनहित के कार्यों को जनता के बीच घर-घर जाकर लोगों को बतायें।
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा में विकास कार्यों के लोकार्पण करने से पूर्व श्री चौधरी ने कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार ने देश और प्रदेश में विकास की एक नई इबारत लिखी है। इन्हीं विकास कार्यो के साथ गांव-गांव,घर-घर लोगों से मिले और आगामी पंचायत चुनाव में भाजपा को भारी जीत दिलाने का आग्रह करें।सं प्रदीप
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें