मौलाना बुख़ारी ने की घरों में सबे बारात मनाने की अपील

 नयी दिल्ली, 26 मार्च (वार्ता) राजधानी की ऐतिहासिक जामा मस्जिद के इमाम सैय्यद अहमद बुख़ारी ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनज़र भीड़भाड़ से बचने और घरों में ही सबे बारात का उत्सव मनाने की अपील की है।अहमद बुख़ारी ने शुक्रवार अपने संदेश में कहा कि कोरोना के बढ़ते ख़तरों को देखते हुए 28 मार्च को सबे बारात की रात सड़कों भीड़भाड़ से बचें और एहतियातन घर में अथवा मोहल्ले की मस्जिदों में इबादत करें।उन्होंने कहा कि 28 मार्च को सबे बारात साथ साथ होली भी है इसलिए प्रशासन की तरफ़ से कुछ हिदायत जारी की गई है। दुकानों को रात साढ़े आठ बजे बंद कर दिया जाएगा और घरों और मोहल्ले की मस्जिदों में इबादत करने की सलाह दी गई है।


आज़ाद राम

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास