मिर्जापुर में तीन युवकों के शव बरामद

 मिर्जापुर 14 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के चुनार क्षेत्र में रविवार सुबह हत्या कर फेंकी गये तीन युवकों के शव पुलिस ने बरामद किया है। तीनों युवकों की शिनाख्त बिहार में रोहतास जिले के रहने वाले के रूप में हुई हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मिर्जापुर वाराणसी के बार्डर पर स्थित नन्दूपुर गांव में तीन युवकों का शव मिलने पर सनसनी फैल गई। गांव वासियों की सूचना पर पहुची पुलिस ने शवो को कब्जे में ले लिया गया। पुलिस ने बताया कि तीनों की हत्या कर शव यहां फेका गया है। मृतक के जेब से मिले परिचय पत्र से तीनों की शिनाख्त राजकुमार यादव निवासी गोगरी रोहतास बिहार, ओम एवं पिन्टू कुमार रोहतास बिहार के रूप में की गयी है। तीनों युवक तीस साल आयु वर्ग के है।
मृतक राजकुमार के भाई ने बताया कि पिन्टू कुमार की स्कार्पियो से तीनों गोरारी (बिहार) गांव के लिये शनिवार को शाम पांच बजे रवाना हुए थे। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विवेचना की जा रही है। हत्या कहीं और की गयी है । शव को यहां फेका गया है।
सं प्रदीप
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास