कोरिया के रक्षा मंत्री भारत की तीन दिन की यात्रा पर
नयी दिल्ली 25 मार्च (वार्ता) कोरिया गणराज्य के रक्षा मंत्री सुह वूक तीन दिन की भारत यात्रा पर आज यहां आ रहे हैं।
श्री वूक गुरूवार से शनिवार तक की अपनी यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ परस्पर हित के क्षेत्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ भारत-कोरिया गणराज्य के बीच रक्षा सहयोग पर बातचीत करेंगे।दिल्ली कैंट में कोरियाई रक्षा मंत्री श्री सिंह के साथ संयुक्त रूप से भारत-कोरियाई मित्रता पार्क का उद्घाटन करेंगे।
यात्रा के दौरान कोरियाई रक्षा मंत्री आगरा भी जाएंगे।
संजीव
वार्ता

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें