मायावती ने हाथरस गैंगरेप में राज्य सरकार की कार्यशैली पर खड़े किये सवाल

 

लखनऊ 22 मार्च (वार्ता) बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने हाथरस में गैंगरेप को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर आज सवाल खड़ा किया और कहा कि राज्य में अपराधियों का राज है ।

बसपा प्रमुख ने आज इस मामले में दो ट्वीट किये और कहा कि हाथरस कांड में नये तथ्यों का हाईकोर्ट द्वारा संज्ञान लेकर गवाहों को धमकाने आदि की जांच का आदेश देने में यूपी सरकार फिर कठघरे में है व लोग सोचने पर मजबूर हैं कि पीड़ितों को कैसे न्याय मिलेगा । यह आम धारणा है कि यूपी में अपराधियों का राज है व न्याय पाना अति कठिन ,क्या गलत है।

उन्होंने कहा कि यूपी की अति दुखद व शर्मनाक हाथरस गैंगरेप के पीड़ित परिवार को न्याय पाने में जिन कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है वह जगजाहिर है ।किंतु उस सम्बन्ध में जो नये तथ्य कोर्ट के सामने उजागर हुये हैं वो पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हैं ।

विनोद

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास