कोटेदार बिजली बिल जमा करायेगे

 बस्ती 25 मार्च (वार्ता) , उत्तर प्रदेश मे बस्ती जिले के कोटेदारो द्वारा अब बिजली का बिल भी जमा कराया जायेगा इससे राजस्व भी बढ़ेगा और कोटेदारों की आमदनी भी बढ़ेगी।

जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने वृहस्पतिवार को यहां कहा कि कुछ दिन बाद राशन की दुकानें गांव में एक बेहतर विकल्प होंगी,सरकार इस प्रयास में है कि कोटे की दुकान पर आनलाइन समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध हो सके,कोटेदार गांव के सशक्त व्यक्ति होते हैं। ऐसे में उनकी जिम्मेदारी है कि बिजली बिल भुगतान में भी रुचि बढ़ायेगे।
जैसे गोल्डन कार्ड व कोविड वैक्सीन में मदद किया गया है ,उसी प्रकार बिजली बिल जमा करने में भी सहयोग करेगे। नियमित बिजली बिल जमा करने से गांव के उपभोक्ताओं पर बिल का बोझ कम होगा तो सरचार्ज भी नहीं लगेगा।
उन्होने कहा कि तीन से छह माह के भीतर सभी कोटेदार बिजली बिल भुगतान में योगदान देना शुरू करेगे,इसके लिए जो जरूरी सुविधाएं हैं उन्हें मुहैया करायी जायेगी ।
सं विनोद
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास