त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आरक्षण पर सौ से अधिक आपत्ति

 बस्ती 5 मार्च (वार्ता), उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी तेजी से बढ़ गई है। पंचायत चुनाव को लेकर गली, मोहल्ले, खम्भों पर प्रत्याशियों द्वारा अपना प्रचार प्रसार करने के लिए बैनर पोस्टर लगाया जा रहा है। आरक्षण को लेकर जनपद में सौ से अधिक आपत्तियां आयी है।

आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि जिला मुख्यालय पर विकास भवन में प्रथम तल पर आपत्ति भेजने के लिए तीन काउन्टर बनाये गये है। जिसमें 121 आपत्तियां दाखिल की गई हैं । वार्ड आरक्षण को लेकर ग्राम प्रधान पद के लिए तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 121 लोगों ने आपत्तियां दायरहुई हैं ।
कुछ प्रत्याशियों ने जिलाधिकारी/जिलानिर्वाचन अधिकारी तथा उप जिलाधिकारी को सीधे तौर पर आपत्ति पत्र भेजा है। जिला प्रशासन पंचायत चुनाव को सकुशल ढंग से सम्पन्न कराने के लिए तेजी से तैयारी कर रहा है।
सं विनोद
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास