मोदी विरोधी जुलूस-बैठक मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई: पुलिस

 ढाका 15 मार्च (वार्ता) बंगलादेश की राजधानी ढाका के पुलिस कार्यवाहक आयुक्त मानिरुल इस्लाम ने कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यहां पहुंचने से पहले उनके विरोधी रैली निकलाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

श्री इस्लाम रविवार को स्वतंत्रता की स्वर्ण जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान के जन्म शताब्दी के अवसर पर राज्य और सरकार के प्रमुखों के आगमन के लिए सुरक्षा ब्रीफिंग में संवाददाताओं से एक सवाल का जवाब में यह बात कही।
उन्होंने कहा जो लोग श्री मोदी के खिलाफ जुलूस और सभाएं कर रहे हैं उन्हें यह अच्छी तरह से समझ लेना चाहिए कि उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने बंगबंधु की जन्म शताब्दी और स्वतंत्रता की स्वर्ण जयंती के समारोह के दौरान राजनीतिक दलों से अति विशिष्ट मेहमान आगमन पर राजनीतिक कार्यक्रम नहीं करने का अनुरोध किया है।
उन्होंने कहा कि 18 से 26 मार्च के कार्यक्रमों के दौरान कुछ यातायात संबंधी परेशानियां हो सकती है। मैं इसके लिए निर्धारित समय से पहले कार्यालय-अदालत या परीक्षा के लिए केन्द्र में पहुंचने का अनुरोध करता हूँ। देश के सम्मान के लिए लोगों को कुछ हद इन परेशानियों को झेलना चाहिए।
उन्होंने कहा कि 18 से 26 मार्च तक साप्ताहिक और सार्वजनिक छुट्टियों के अलावा चार दिन का अवकाश है। इस समय हम अपनी तरफ से पूरी कोशिश करेंगे कि लोगों को कम से कम परेशानी हो।
उप्रेती राम
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास