कंगना रनौत को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार

 नयी दिल्ली, 22 मार्च (वार्ता) दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अभिनीत फिल्म ‘छिछोरे’ को वर्ष 2019 के लिए सर्वश्रेष्ठ फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता घोषित किया गया है।अभिनेत्री कंगना रनौत ने मणिकर्णिका और पंगा फिल्म में उत्कृष्ट अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता है।वर्ष 2019 के लिए आज यहां 67 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की गई। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत कार्यरत फिल्म फेस्टिवल निदेशालय ने यह कार्यक्रम आयोजित किया था।राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का चयन प्रतिवर्ष फिल्म उद्योग की प्रख्यात हस्तियों द्वारा किया जाता है। इन पुरस्कारों को राष्ट्रपति प्रदान करते हैं।


श्रवण, उप्रेती

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास