सर्राफा कारोबारी से फिल्मी अंदाज में हुए सोना लूट का पर्दाफाश बहुत ही जल्द- एसपी सिटी
पवन गुप्ता
गोरखपुर। राजघाट थाना अंतर्गत पांडेयहाता चौकी के समीप 1 किलो 400 ग्राम पंजाब के व्यापारी से सोने की लूट फिल्मी अंदाज में कर ली गई थी जिसका खुलासा बहुत ही जल्द गोरखपुर पुलिस करेगी। डीआईजी/ एसएसपी जोगिंदर कुमार फिल्मी अंदाज में हुए लूट कांड का खुलासा करने के लिए पुलिस अधीक्षक नगर सोनम कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर हुये लूट का खुलासा जल्द से जल्द करने के लिए कहा पुलिस अधीक्षक नगर सोनम कुमार टीम में सम्मिलित क्षेत्राधिकारी कोतवाली वीपी सिंह क्षेत्राधिकारी कैंट सुमित शुक्ला सहित क्राइम ब्रांच, सर्विस लांस तथा लूट की घटनाओं में महारथ हासिल करने वाले थाना प्रभारियों के साथ मैराथन बैठक करते हुए जल्द से जल्द लूट की घटना में अंजाम देने वाले अपराधियों को गिरफ्तार कर घटना में संलिप्त अपराधियों के ऊपर शिकंजा कसने का दिया निर्देश जिसे बहुत ही जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजने का काम करेगी गोरखपुर की पुलिस। सोना लुटेरे कहीं भी छिपे हो पुलिस की गिरफ्त से बच नहीं सकते पुलिस उनके पास पहुंच चुकी है सीसी कैमरों की मदद से लूट को अंजाम देने वाले अपराधी होंगे पुलिस की गिरफ्त में।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें