उत्तराखंड में मुख्यमंत्री बदले जाने के बाद महाकुंभ की तैयारियों में आयी तेजी:नरेन्द्र गिरी

 प्रयागराज,19 मार्च (वार्ता) साधु संतो की सर्वोच्च संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेद्र गिरी ने कहा कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री बदले जाने के बाद हरिद्वार महाकुंभ की तैयारियों में तेजी आयी है।

हरिद्वार महाकुंभ में 11 मार्च को महाशिवरात्रि के पहले शाही स्नान में शिरकत कर प्रयागराज लौटे महंत गिरी ने शुक्रकवार को कहा कि महाकुंभ का दूसरा शाही स्नान 12 अप्रैल को है,इसलिए अभी पर्याप्त समय भी है और मेला प्रशासन आसानी से अपनी सभी तैयारियां पूरी कर सकता है।
उन्होंने कहा कि नवनियुक्त मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने महाकुंभ को लेकर लगाये गये सभी प्रतिबंध अब हटा लिये हैं। जिसके बाद अब हरिद्वार महाकुंभ में पूरे देश से कोई भी श्रद्धालु आ सकता है। साधु संतों के साथ ही सभी लोगों ने मुख्यमंत्री रावत के इस फैसले का स्वागत किया है।
महंत गिरी ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मांग किया है कि सभी तेरह अखाड़ों के महामंडलेश्वर और साधु संतों को भी जमीन आवंटित की जाये। इसके साथ ही उन्हें मेले में मिलने वाली बिजली, पानी और शौचालय की सुविधा भी दी जाए। उन्होंने कहा है कि मेला प्रशासन के पास अभी समय है कि वे इन सब कार्यों को कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि बैरागी कैंप का कार्य प्रारंभ हो गया। लेकिन सन्यासियों के सातों अखाड़ों समेत उदासीन और निर्मल अखाड़े का भी कैंप जल्द बसाया जाये, ताकि कुंभ मेले में कथा पंडाल भी शुरू हो सके।
दिनेश त्यागी
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास