उरुवा में आयोजित हुआ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम

पवन गुप्ता 

 मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को विकास खण्ड परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच एक साथ 43गरीब कन्याएं दाम्पत्य सूत्र  बन्धन में बंध गयीं,और सात जन्मों तक साथ रहने का बचन लिया। शासन द्वारा उन्हें उपहार भी दिये गये।

 मुख्य अतिथि 325 विधान सभा संत प्रसाद विधायक ब्लॉक प्रमुख बबलू तिवारी ने नवदम्पति जोड़ों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब कन्याओं को भी समाज में जीने का हक दिया है। दहेज के बिना किसी निर्धन बेटी की शादी नहीं रुकेगी। विधायक संत प्रसाद ने नव दंपतियों को मां बाप की खुब सेवा करने एवं परिवार को व्यवस्थित ढंग से चलाने की नसीहत भी दी।

भाजपा महादेवा मंडल महा मंत्री अजय ओझा ने कहा कि गरीब परिवार के लिए सरकार की यह योजना बहुत बड़ी सौगात है ।कोई भी गरीब आदमी अपनी कन्या की शादी अब आसानी से कर सकता है। दांपत्य सूत्र में बांधने वाले कुरैशा बानो मुकीमपुर का निकाह इजहार  (फुरकान) से हुआ, एवं श्रीदेवी -टिकोरी संग,सविता- नियर लाल संग, मनीषा -रामबदन संग, नेहा -जितेंद्र कुमार संग, रेनू- फूलचंद संग सहित 43जोड़ें दांपत्य सूत्र में बंधे।  अध्यक्षता खण्ड विकास अधिकारी भईया लाल ने की।कार्यक्रम का संचालन समाज कल्याण अधिकारी जयचंद ने किया। कार्यक्रम में एडीओ पंचायत    सहायक विकास अधिकारी सकिल अंसारी, एपीओ आनंद कुमार सिंह जिला समाज कल्याण अधिकारी अलख निरंजन मिश्रा, नीरज दुबे  गणेशशुक्ला प्रधान अध्यक्ष सचिव केएम दास , उमेश प्रसाद, गोविंद, कृष्ण मोहन यादव , देवी देव, बृजभूषण त्रिपाठीआलम अंसारी सहित तमाम लोग  मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास