सागर मुखोपाध्याय बने यूएनआई बोर्ड के अध्यक्ष

 

नयी दिल्ली 13 मार्च (वार्ता) मणिपाल समूह के उपाध्यक्ष सागर मुखोपाध्याय को देश की सुविख्यात समाचार एजेंसी यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया (यूएनआई) के निदेशक मंडल का अध्यक्ष चुना गया है।

एक विज्ञप्ति के अनुसार श्री मुखोपाध्याय को कंपनी कानून 2013 के प्रावधानों के तहत शनिवार को एक प्रस्ताव पारित करके श्री विश्वास त्रिपाठी के स्थान पर यूएनआई के निदेशक मंडल का अध्यक्ष चुना गया। श्री मुखोपाध्याय 19 मार्च 2019 को यूएनआई निदेशक मंडल में शामिल हुए थे।

इसके साथ ही स्वतंत्र निदेशक के रूप में श्री विनोद कुमार मंडल को यूएनआई निदेशक मंडल में शामिल किया गया है। श्री मंडल पेशे से चार्टर्ड एकाउंटेंट एवं कंपनी मामलों के विधि विशेषज्ञ हैं और उन्हें 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है।

संजय

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास