मोदी ने भगत सिंह , सुखदेव और राजगुरू को श्रद्धांजलि अर्पित की

 नयी दिल्ली 23 मार्च (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज शहीदी दिवस के मौके पर आजादी के मतवालों और महान क्रांतिक्रारी शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू को श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्री मोदी ने मंगलवार को एक टि्वट संदेश में कहा , “ आजादी के क्रांतिदूत अमर शहीद वीर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को शहीदी दिवस पर शत-शत नमन। मां भारती के इन महान सपूतों का बलिदान देश की हर पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। जय हिंद!”


प्रधानमंत्री ने अपने टि्वट संदेश के साथ एक वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें स्वतंत्रता संग्राम में इन तीनों शहीदों के योगदान का उल्लेख करते हुए जलियांवाला बाग से लेकर अन्य महत्वपूर्ण घटनाक्रमों का विवरण दिया गया है।

संजीव

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास