वर्चुअल स्पॉटलाइट लिटरेचर फेस्टिवल कल से
नई दिल्ली 11मार्च( वार्ता) सोशल मीडिया नेटवर्किंग प्लेटफ़ॉर्म वन पेज स्पॉटलाइट का पहला तीन दिवसीय स्पॉटलाइट लिटरेचर फेस्टिवल कल से शुरू होगा।
इस प्लेटफार्म ने आज यहां जारी बयान में कहा कि यह फेस्टिवल डिजिटल होगा और 12 से 14 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। ‘ब्रेकिंग दि रीजनल बैरियर्स’ यानी क्षेत्रीय बाधाओं को तोड़ने की थीम पर यह अनूठा साहित्य समागम देशभर के अनुभवी, उभरते व निपुण लेखकों, विचारकों, संगीतकारों, प्रकाशकों, फिल्म निर्माताओं, और देशभर के कलाकारों को एक सम्मेलन से जोड़ने का इरादा रखता है, जो बहुत लगन से बिना किसी उम्मीद के अपना काम कर रहे हैं।इस वर्चुअल लिटरेचर फेस्ट का उद्देश्य कई क्षेत्रीय आवाज़ों को सशक्त बनाना है और एक डिजिटल डिजिटल माध्यम में नई कलात्मक सांस्कृतिक क्रांतियों को प्रदर्शित करने का अवसर देने वाले कम्यून की स्थापना करने के लिए समर्पित है। इसमें दुनियाभर के विभिन्न देशों के लगभग 70 लेखक शामिल होंगे।
शेखर
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें