लखनऊ में रंगादारी एवं लूटपाट करने वाला कथित पत्रकार गिरफ्तार
लखनऊ,18 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश में लखनऊ की मडियांव पुलिस ने रंगादारी एवं लूटपाट करने वाले कथित पत्रकार को आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर मडियांव पुलिस ने आरोपी दीपक कुमार को जानकीपुर से गिरफ्तार कर लिया। उसकी सहयोगी महिला अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। इसके खिलाफ पिछले साल 18 जुलाई को गोण्डा की रहने वाली एक महिला ने लूटपाट एवं ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था।उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ विकासनगर थाने में भी लूटपाट आदि का मामला दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
त्यागी
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें