नगर विधायक एवं जिला अधिकारी ने किया निर्माणाधीन योगी बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह एवं सांस्कृतिक केंद्र का निरीक्षण

 पवन गुप्ता

गोरखपुर।नगर विधायक डा राधा मोहन दास अग्रवाल ने जिलाधिकारी गोरखपुर के साथ आज निर्माणाधीन योगी बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह एवं सांस्कृतिक केंद्र गोरखपुर का निरीक्षण किया और महानगर के नाट्यकर्मियों के सुझावों को स्वीकार करते हुए जिलाधिकारी को आवश्यक सुविधाएं जोड़ देने के लिए निर्देशित किया ।जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम के अधिकारियों को उक्त परिवर्तन करने के लिए निर्देशित किया है।मालूम हो कि नगर विधायक ने पंद्रह दिन पूर्व गोरखपुर के सांस्कृतिककर्मियों के साथ प्रेक्षागृह का निरीक्षण करने के बाद विधान सभा के पटल पर रंगकर्मियों के हित मे बन रहे प्रेक्षागृह को लेकर बात रखी व लखनऊ में ही संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम तथा सचिव रविकुमार एनजी से मुलाकात करके उनसे कहा था कि प्रेक्षागृह के 250 सीट के सभागार में कुछ आवश्यक परिवर्तन करके उसे  सभागार कम प्रेक्षागृह मे बदलने की जरूरत है। अधिकारियों ने अपनी सहमति देते हुए जिलाधिकारी गोरखपुर के० विजयेंद्र पांडियन को आवश्यक निर्देश दिये थे।उसी क्रम में नगर विधायक ने जिलाधिकारी, भारतेंदु नाट्य अकादमी के अध्यक्ष रविशंकर खरे, प्रो भारत भूषण , अजीत प्रताप सिंह, श्री नारायण पाण्डेय, रविन्द्र रंगधर के साथ प्रेक्षागृह का निरीक्षण किया और यह निश्चित हुआ कि आगामी 20 को माननीय मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पण होने के बाद आवश्यक परिवर्तन कर लिए जाएंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास